फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   23 lakh people got jobs in formal sector november month says nso data

नवंबर में पैदा हुईं 14.33 लाख नई नौकरियां, EPFO से जुड़े 11.63 लाख लोग

Fri, 24 Jan 2020 02:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 24 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
23 lakh people got jobs in formal sector november month says nso data

नवंबर, 2019 में नई नौकरियों की संख्या बढ़कर 14.33 लाख हो गई, जबकि अक्तूबर में यह 12.60 लाख रही थीं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के आंकड़ों में ये बातें सामने आई हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ईएसआईसी में कुल 1.49 करोड़ नए नामांकन हुए। इससे यह भी पता चलता है कि सितंबर, 2017 से नवंबर, 2019 के दौरान ईएसआईसी योजना से 3.37 करोड़ नए सदस्य जुड़े।

विज्ञापन


एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सेवानिवृत्ति कोष संस्था ईपीएफओ और पेंशन कोष विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के नए सदस्यों से सबंधित आंकड़ों पर आधारित हैं। इन तीन संगठनों द्वारा अप्रैल, 2018 से ही नए सदस्यों से जुड़े आंकड़ें जारी किए जा रहे हैं, जिसमें सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को कवर किया गया है।

विज्ञापन

EPFO से जुड़े 11.62 लाख लोग

रिपोर्ट बताती है कि सितंबर, 2017- मार्च, 2018 के बीच ईएसआईसी में कुल 83.35 लाख नए नामांकन हुए। वहीं ईपीएफओ में नवंबर, 2019 में रिकॉर्ड 11.62 लाख नए नामांकन हुए, जबकि अक्तूबर में यह आंकड़ा 6.47 लाख रहा था। 2018-19 में ईपीएफओ द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से कुल 61.12 लाख नए सदस्य जुड़े। इसी प्रकार सितबर, 2017-मार्च, 2018 के दौरान 15.52 लाख नए नामांकन हुए। सितबर, 2017-नवंबर, 2019 के बीच के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान ईपीएफ योजना से 3.03 करोड़ नए सदस्य जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा कि सदस्यों की संख्या के आंकड़े कई स्रोतों से लिए गए हैं, इसलिए वास्तविक आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है। एनएसओ ने कहा कि इन आंकड़ों से संगठित क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न स्तरों का पता चलता है और इन्हें रोजगार का वास्तविक मानक नहीं माना जाता है।

इन आंकड़ों को जारी करते वक्त मंत्रालय ने कहा कि यह केवल संगठित क्षेत्र के रोजगार की तस्वीर को बयां करता है। हालांकि इसके जरिए यह नहीं पता चलता है, कि कितने लोगो असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। 

2018-19 के वित्त वर्ष में कुल 1.49 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से लेकर के अक्तूबर 2019 के बीच कुल 3.22 करोड़ लोगों ने ईएसआईसी योजना में जोड़े गए हैं। वहीं मार्च 2018 तक कुल 83.35 लाख लोग ईएसआईसी योजना से जुड़े थे।  एनएसओ हर माह ईएसआईसी, ईपीएफओ और पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से मिले डाटा के अनुसार रिपोर्ट को तैयार करती है। 


ईपीएफओ योजना उन कंपनियों में लागू होती है, जहां पर 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। वहीं ईएसआईसी 10 कर्मचारियों वाली कंपनी पर और एनपीएस में 18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed