फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

2.0: ऐसे बनी एशिया की सबसे महंगी फिल्म, यह है भारत की पहली वीएफएक्स वंडर मूवी

Fri, 30 Nov 2018 02:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 विश्व भर में गुरुवार 29 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज से पहले ही एशिया की सबसे महंगी फिल्म होने का तमगा मिल चुका है। 

विज्ञापन


550 करोड़ की लागत 

2.0 को भारत की पहली वीएफएक्स वंडर मूवी भी कहा जा रहा है। यह फिल्म 2010 में आई ऐश्वर्या राय-रजनीकांत अभिनीत रोबोट का सीक्वल है। 2.0 के निर्माता LYCA ने इस फिल्म को बनाने में करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन

वसूले 370 करोड़ रुपये

2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

हालांकि फिल्म के निर्माता ने रिलीज से पहले ही 370 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। LYCA ने 120 करोड़ रुपये में फिल्म के सैटेलाइट राइट्स, 60 करोड़ में डिजिटल राइट्स, उत्तरी रीजन के लिए 80 करोड़ रुपये, आंध्र/तेलंगाना के राइट्स 70 करोड़ रुपये, कर्नाटक 25 करोड़ और केरल के राइट्स 15 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं।

इसके अलावा 120 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस के विशेषज्ञों के अनुसार यह फिल्म अमिताभ-आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की पहले दिन की कमाई (52 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। 

3 हजार से अधिक तकनीशियन

2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

इस फिल्म को भारत का वीएफएक्स वंडर भी कहा जा रहा है। वीएफएक्स पर ही 532 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। विश्व भर के 3 हजार से ज्यादा तकनीशियन ने फिल्म को पर्दे पर लाने में मदद की है। यह हॉलीवुड की अन्य फिल्मों जैसे कि डेडपुल (58 मिलियन डॉलर), एक्स-मैन (75 मिलियन डॉलर) और बैटमैन (35 मिलियन डॉलर) से भी महंगी बनी है। 

विज्ञापन

10 हजार से अधिक स्क्रीन

2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

इस फिल्म को स्क्रीन का बाहुबली भी कहा जा रहा है। पूरे विश्व में यह 10 हजार से ज्यादा पर्दों पर एक साथ रिलीज हुई है, जिसमें से 6800 स्क्रीन अकेले भारत में हैं। इस फिल्म ने एस एस राजामॉली की बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बाहुबली 2 9 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जिसमें 6500 स्क्रीन भारत में थीं। 

विलेन के लिए पहले था इनका नाम

2.0 budget: 2.Zero has become aisa costliest movie

फिल्म के निर्देशक शंकर ने कहा कि वह इस फिल्म को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के तौर पर पेश करना चाहते थे और इसके लिए हॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से उनकी बात भी पक्की हो चुकी थी। फिर मामला इस बात को लेकर अटक गया कि हॉलीवुड सिनेमा की कानूनी शर्तें वह पूरी नहीं कर पाए। और, इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म में एंट्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed