{"_id":"619d5e1c7d6cb40fcd5d6eba","slug":"1676-crore-rs-fine-on-apple-and-amazon-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: इटली में एपल और अमेजन पर 1,676 करोड़ रुपये का जुर्माना, दोनों कंपनियां जुर्माने के खिलाफ करेंगी अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
झटका: इटली में एपल और अमेजन पर 1,676 करोड़ रुपये का जुर्माना, दोनों कंपनियां जुर्माने के खिलाफ करेंगी अपील
Wed, 24 Nov 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रोम।
एजेंसी, रोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : Amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने एपल और अमेजन पर 22.5 करोड़ डॉलर (1,676 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर यह जुर्माना एपल और बीट्स ब्रांड के उत्पादों की बिक्री में प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है। बीट्स ऑडियो उत्पाद बनाती है।
विज्ञापन
इटली की प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा, जांच में पाया गया कि अमेरिका के टेक दिग्गजों के बीच 2018 में हुए समझौते में एपल और बीट्स के उत्पादों को केवल चुनिंदा विक्रेता ही अमेजन की इटालियन साइट Amazon.it पर बेच सकते थे। यह यूरोपीय संघ के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
मामले की जांच के बाद वॉचडॉग ने एपल पर 15.13 करोड़ डॉलर और अमेजन पर 7.73 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही एपल और बीट्स के उत्पाद को Amazon.it पर गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से बेचने संबंधी प्रतिबंधों को हटाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
हालांकि, एपल ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस जुर्माने के खिलाफ अपील करेगी। अमेजन ने एक अलग बयान में कहा कि वह इतालवी प्राधिकरण के फैसले से पूरी तरह असहमत है। प्रस्तावित जुर्माना असंगत और अनुचित है। इसके खिलाफ वह अपील करेगी।