फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   14 startups in the country laid off more than 2100 employees so far this year

Startup: नए साल में 14 स्टार्टअप ने की 2100 से ज्यादा की छंटनी, फंड की कमी को बनाया गया आधार

Wed, 25 Jan 2023 06:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 06:19 AM IST
सार

स्टार्टअप कंपनियां अब लागत को घटाने पर फोकस कर रही हैं। डूंजो ने 90, बाउंस ने 50, हड़प्पा ने 75, अपस्कालियो ने 40, मोगलिक्स ने 200 और रिबेल फूड्स ने 50 कर्मचारियों को इस साल निकाला है। 

विज्ञापन
14 startups in the country laid off more than 2100 employees so far this year
स्टार्टअप सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 14 स्टार्टअप ने इस साल में अब तक 2,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। पिछले साल इसी अवधि में 1,060 लोगों को बाहर किया गया था। 2022 से अब तक स्टार्टअप ने 20,500 छंटनी की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल से जो छंटनी जारी हुई है, वह मूलरूप से 2021 में आक्रामक तरीके से की गई भर्ती का परिणाम है।
विज्ञापन


इसलिए, स्टार्टअप कंपनियां अब लागत को घटाने पर फोकस कर रही हैं। डूंजो ने 90, बाउंस ने 50, हड़प्पा ने 75, अपस्कालियो ने 40, मोगलिक्स ने 200 और रिबेल फूड्स ने 50 कर्मचारियों को इस साल निकाला है। आंकड़े बताते हैं कि 2022 की शुरुआत से कुल 60 बड़े स्टार्टअप ने फंड की कमी और पुनर्गठन के चलते छंटनी की। इसके अलावा, कुछ ने कर्मचारियों के प्रदर्शन को आधार बनाकर उनको बाहर निकाल दिया। कुछ ऐसे स्टार्टअप को इसलिए कड़े फैसले लेने पड़े क्योंकि उन पर दूसरों के मुकाबले ज्यादा असर पड़ा। छह स्टार्टअप ऐसे रहे, जिन्होंने 2022 की शुरुआत से 1,000 से ज्यादा छंटनी की है। 
विज्ञापन


इन स्टार्टअप ने की है छंटनी  
स्विगी, मेडिबडी, हुबिलो, शेयरचैट, रिलेवल, रिबेल फूड्स, ओला, स्किट एआई, डूंजो, लीड, बाउंस, मोगलिक्स, हड़प्पा और अपस्कालियो।

वेंचर कैपिटल निवेश में 38 फीसदी की गिरावट
आर्थिक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण निवेश की गतिविधियां प्रभावित होने से स्टार्टअप में 2022 के दौरान 38 फीसदी निवेश घट गया है। ग्लोबल डाटा ने कहा, 1,726 वेंचर कैपिटल (वीसी) के साथ 20.98 अरब डॉलर के सौदे हुए। 2021 में 1,715 के साथ 33.8 अरब डॉलर के सौदे हुए थे। कंपनी के प्रमुख विश्लेषक अरोज्योति बोस ने कहा, भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। वीसी फंडिंग की संख्या व मूल्य के लिहाज से चीन के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed