फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   13 employees of airlines airports failed alcohol test since Sep 16 says DGCA official

शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे 13 विमानन कर्मचारी, डीजीसीए ने तीन महीने के लिए किया निलंबित

Mon, 28 Oct 2019 03:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 28 Oct 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
13 employees of airlines airports failed alcohol test since Sep 16 says DGCA official
सांकेतिक तस्वीर

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा है कि 16 सितंबर से अब तक एयरलाइन और एयरपोर्ट के 13 कर्मचारी एल्कोहल टेस्ट में फेल हुए हैं। इसलिए उन्हें तीन महीनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

इंडिगो के सात कर्मचारी

इन 13 कर्मचारियों में से सात कर्मचारी इंडिगो के हैं। इसके अतिरिक्त गोएअर और स्पाइसजेट के कुल दो एयरसाइड कर्मचारी भी अल्कोहल टेस्ट में फेल हुए हैं। 

विज्ञापन

सितंबर में जारी किए थे नियम 

सितंबर में डीजीसीए ने नियम जारी किए थे, जिनके अनुसार, यदि कोई भी कर्मचारी पहली बार ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में फेल हो जाता है या वह जांच कराने से इनकार करता है, या फिर हवाई अड्डे के परिसर से बाहर निकलने का प्रयास करता है, तो उसे ड्यूटी से दूर रखा जाएगा। नियमों के अनुसार, उन कर्मचारियों को तीन महीनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार से अधिक कर्मियों पर लागू

डीजीसीए ने बयान में कहा था कि दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद और कोचिन जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर संचालित संगठन 30 अक्तूबर तक इन नियमों को लागू करेंगे। वहीं जयपुर, भुवनेश्वर, इंदौर, पटना, अमृतसर और नागपुर सहित 33 अन्य हवाईअड्डों पर 30 नवंबर तक नियमों को लागू करना है। नए नियम संवेदनशील विमानन सेवाओं को संभाल रहे 25 हजार से अधिक विमानन कर्मियों पर लागू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed