फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Budget 2017: tax rebate on home loan may be announced

Budget 2017: होम लोन पर मिल सकती है ज्यादा टैक्स छूट

Wed, 18 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Budget 2017: tax rebate on home loan may be announced
home loan3

नोटबंदी के बाद रियल इस्टेट मार्केट में जान डालने के लिए और टैक्सपेयर को खुश करने के लिए सरकार इस साल के बजट में कई खास ऐलान कर सकती है। होम लोन लेने वाले टैक्सपेयर को 2 लाख रुपये से ऊपर के इंटरेस्ट अमाउंट पर छूट मिलने की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


इससे जहां एक तरफ रियल एस्‍टेट मार्केट में घरों की ब्रिकी बढ़ने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ टैक्सपेयर को भी राहत मिलेगी। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी बजट के बाद मार्च में घोषित होने वाली अपनी मौद्रिक नीति में ब्याज दर कम करने की घोषणा सकता है।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो बैंक भी इंटरेस्ट रेट में कमी का ऐलान कर सकते हैं। अभी साल की शुरूआत में ही कई प्रमुख बैंकों ने अपने एमसीएलआर रेट में कटौती की थी।
 

नोटबंदी के बाद रियल इस्टेट मार्केट में देखी गई थी गिरावट

Budget 2017: tax rebate on home loan may be announced
रियल एस्टेट रेग्युलरटी अथॉरिटी बिल को राज्य सभा में पास - फोटो : Reuters

नोटबंदी के बाद जमा हुए करोड़ो रुपये

नोटबंदी के बाद बैंकों में लाखों करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इससे उत्साहित होकर सरकार इस तरह का ऐलान कर सकती है। हालांकि टैक्स स्लैब को बढ़ाने को लेकर सरकार ने अभी कोई कदम नहीं उठाया है।

रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने से जहां एक तरफ नौकरियां बढ़ने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ सीमेंट, स्टील और इस सेक्टर से जुड़े उन्य उद्योगों को भी फायदा मिलेगा।  
 

रियल एस्टेट सेक्टर में गिर गई 44 फीसदी तक डिमांड

Budget 2017: tax rebate on home loan may be announced

रियल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि नोटबंदी के बाद डिमांड में 44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट से 22,600 करोड़ रुपये का घाटा भी इंडस्ट्री ने उठाया है।

सरकार का यह भी सोचना है कि नोटबंदी के प्रभावों का सही तरीके से पता अगले वित्त वर्ष से चल पाएगा। इसके बाद ही सरकार कुछ और घोषणाएं अपनी तरफ से कर सकती है, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा खर्च कर सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed