{"_id":"5be68d86bdec22695d360925","slug":"bharti-airtel-will-buy-a-loan-of-1-5-billion-to-reduce-the-pressure-of-the-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज का दबाव कम करने के लिए भारती एयरटेल 1.5 अरब डॉलर के ऋण पत्र खरीदेगी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कर्ज का दबाव कम करने के लिए भारती एयरटेल 1.5 अरब डॉलर के ऋण पत्र खरीदेगी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अपना कर्ज कम करने के लिए 1.50 अरब डॉलर के ऋणपत्रों की समय पूर्व खरीद करेगी। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक जानकारी में बताया कि वह अपनी अनुषंगी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) के जरिए अपनी अफ्रीकी इकाई में छह वैश्विक निकायों से प्राप्त निवेश का इस्तेमाल कर यह खरीद करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि यह पेशकश पूंजी संरचना को सक्रियता से प्रबंधित करने, समग्र ऋण कम करने तथा बाजार के प्रीमियम के आधार पर नोटधारकों को तरलता प्रदान करने को ध्यान में रखकर की गयी है। कंपनी ने कहा कि यह प्रक्रिया एयरटेल अफ्रीका के मौजूदा पांच अरब डॉलर के ऋण भार को कम करने के लिए है।
विज्ञापन