फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   this is the reason why american share market got its biggest downfall after 2008

2008 के बाद अब लुढ़का अमेरीकी शेयर बाजार, ट्रंप की छवि पर पड़ा असर

Tue, 06 Feb 2018 03:40 PM IST
एंथनी जर्कर
एंथनी जर्कर Updated Tue, 06 Feb 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
this is the reason why american share market got its biggest downfall after 2008
dow jones

स्टॉक मार्केट के उफान पर इतराना एक खतरनाक खेल है और ज्यादातर अमेरीकी राष्ट्रपति इससे बचते रहे हैं। बराक ओबामा ने भी अपने कार्यकाल में कभी-कभार ही ऐसा किया था और वो भी तब जब अमेरीकी अर्थव्यवस्था 2008 की बर्बादी के बाद ठीक ठाक संभल गई थी।

विज्ञापन


डोनल्ड ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान के दौरान डाओ जोंस को खूब खरी खोटी सुनाई थी लेकिन अब वो इस शेयर बाजार की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। वे अपने ट्वीट्स, रैलियों और यहां तक कि पिछले हफ्ते के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण (राष्ट्रपति का सालाना संबोधन) में भी इसे दोहराते रहे हैं। ट्रंप अपने भाषणों में टैक्स कटौती से होने वाले फायदों पर इतराते रहे और डाओ जोंस की गिरावट से उनकी छवि धुंधली होती रही।
विज्ञापन


डाओ जोंस में साल 2008 के बाद सबसे बडी गिरावट
अमेरीका में शेयर कीमतों में आई 1100 से भी ज्यादा अंकों की गिरावट साल 2008 के वित्तीय संकट के बाद एक दिन में आई सबसे अधिक गिरावट है। डाओ जोंस 4।6 प्रतिशत की गिरावट के साथ सोमवार को 24,345।75 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 स्टॉक इंडेक्स 3।8 प्रतिशत और नैस्डेक 3।7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गिरावट पिछले हफ्ते के आखिर में हुए नुकसान के बाद आई है। तब सैलरी बढने के संबंध में आए आंकडों ने ब्याज दरों के बढने का अंदेशा हुआ था।अमेरीकी शेयर बाजारों की इस गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी देखा गया है। जापान के निकेई सूचकांक में भी शुरुआती कारोबार में ही चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

व्हॉइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्टॉक मार्केट में वक्त-वक्त पर गिरावट होती रहती है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का फोकस अर्थव्यवस्था के दीर्घकालीन पहलुओं पर है और वो असाधारण रूप से मजबूत बना हुआ है।

ट्रंप का अर्थशास्त्र

this is the reason why american share market got its biggest downfall after 2008

राष्ट्रपति का भाषण लाइव दिखा रहे अमेरीकी समाचार चैनलों ने उन्हें स्क्रीन से हटाकर स्टॉक मार्केट में आई रिकॉर्ड गिरावट का कवरेज दिखाना शुरू कर दिया। अमेरीकी अर्थव्यवस्था को हाल में मिली कामयाबी के बीच ये सबसे बडी गिरावट है जिसे ज्यादातर अमेरीकियों के लिए लंबे समय तक भुलाना मुश्किल होगा। राष्ट्रपति ट्रंप भले ही अब ये कहेंगे कि देश की अर्थव्यवस्था बुनियादी तौर पर अब भी मजबूत है। लोगों की सैलरी बढी है और बेरोजगारी घटी है।

अगर विकास की रफ्तार जारी रहती है तो बहुत मुमकिन है कि इसे ट्रंप एक बार फिर अपनी कामयाबी के तौर पर भुना लेंगे। चुनावी साल में अगर डाओ जोंस की इस गिरावट को अगर मार्केट करेक्शन की शुरुआत समझा जाएगा तो इसमें कोई शक नहीं कि ट्रंप की कही बातें खुद उन्हें परेशान करने वापस लौट कर आ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed