Stock Market: भारी बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा; निफ्टी भी उछला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की ओर से 9 जुलाई तक 90 दिनों के लिए भारत पर पर लगने वाले जवाबी टैरिफ को टालने की घोषणा के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक उछले। सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1,469.21 अंक बढ़कर 75,342.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 472.25 (2.11%) बढ़कर 22,871.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश के अनुसार, अमेरिका ने इस वर्ष 9 जुलाई तक 90 दिनों के लिए भारत पर अतिरिक्त शुल्क निलंबित करने की घोषणा की है। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को माल निर्यात करने वाले लगभग 60 देशों पर सार्वभौमिक शुल्क लगा दिया और भारत जैसे देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था। इससे विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात तक के उत्पादों की बिक्री पर संभावित रूप से असर पड़ने की आशंका थी।
ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: 'दुनिया पर करम, चीन पर सितम', टैरिफ पर हर दिन चौंकाने वाले ट्रंप 90 दिन क्या करेंगे? जानें
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का क्या हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक लाभ में रहीं। केवल एशियन पेंट्स और नेस्ले ही पिछड़े रहे।
इससे पहले, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1210.68 अंक उछलकर 75,057.83 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी तेज छलांग लगाई है। निफ्टी 388.35 अंकों की बढ़त बनाकर 22,787.50 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे। इसमें सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में देखने को मिल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत दुनिया के 75 देशों पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत टैरिफ को 9 जुलाई तक निलंबित करने के एक दिन बाद शेयर बाजार में ये तेजी देखने को मिली है। हालांकि चीन पर ट्रंप ने जवाबी टैरिफ को बढ़ाकर 145 फीसदी कर दिया है।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत घटकर 63.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 379.93 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 73,847.15 पर बंद हुआ। निफ्टी 136.70 अंक या 0.61 फीसदी गिरकर 22,399.15 पर बंद हुआ।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, "वर्तमान अनिश्चित संदर्भ में बाजार में निरंतर तेजी की कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन निवेशक इस तथ्य से राहत महसूस कर सकते हैं कि भारतीय वृहद आर्थिक स्थिति अच्छी है और हम इस व्यापार युद्ध से सबसे कम प्रभावित देशों में से एक हैं।" विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,358.02 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।
क्या है बाजार पर जानकारों की राय?
रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विकास जैन ने कहा, "हालांकि दिन के दौरान उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन भारत के लिए एक सकारात्मक बात यह है कि चीन पर अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ से अमेरिका को भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा, चीन की जवाबी कार्रवाई से एफआईआई का चीन से भारत की ओर रुख बढ़ सकता है।"
गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल के बाद काफी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट में 4.31 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 3.46 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में, टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नीचे कारोबार करते दिखे। दूसरी ओर, शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक 4 प्रतिशत तक गिर गया।
बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले बुधवार (गुरुवार को महावीर जयंती के चलते बंद रहा था बाजार) को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तीन दिन की गिरावट पर विराम लगाते हुए 1,089.18 अंक या 1.49 प्रतिशत उछलकर 74,227.08 अंक पर बंद हुआ। इसके 29 शेयर लाभ में रहे। कारोबार के दौरान यह 1,721.49 अंक या 2.35 प्रतिशत चढ़कर 74,859.39 अंक पर पहुंच गया।ये भी पढ़ें: Sanjay Malhotra: मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं... एमपीसी की बैठक के बाद ऐसा क्यों बोले RBI गवर्नर?
एनएसई निफ्टी 374.25 अंक या 1.69 प्रतिशत बढ़कर 22,535.85 पर पहुंच गया, जिससे तीन दिन से जारी गिरावट थम गई। कारोबार के दौरान बेंचमार्क 535.6 अंक या 2.41 प्रतिशत बढ़कर 22,697.20 पर पहुंच गया।