फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Huge fall in stock market Sensex breaks more than 1600 points Nifty falls by 500 points

Stock Market Crashed: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में 500 अंक की बड़ी गिरावट

Mon, 24 Jan 2022 02:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

Stock Market Latest News Update : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 181.51 अंक टूटकर 58856 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 61.70 अंक गिरावट के साथ 17555 पर खुला था। फिलहाल, सेंसेक्स 1652 अंक फिसलकर 57,338 पर कारोबार पर कर रहा है। जबकि निफ्टी 505 अंक की कमी के साथ 17111 के स्तर पर आ चुका है।

विज्ञापन
Huge fall in stock market Sensex breaks more than 1600 points Nifty falls by 500 points
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबार दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के बाद इसमे गिरावट बढ़ती गई और तीन घंटे के कारोबार के दौरान ही बीएसई का सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा टूट गया। फिलहाल, सेंसेक्स 1652 अंक फिसलकर 57,338 पर कारोबार पर कर रहा है। जबकि निफ्टी 505 अंक की कमी के साथ 17111 के स्तर पर आ चुका है। इसस गिरावट की वजह से निवेशकों के लगभग 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों के स्टॉक सबसे ज्यादा बेहाल हैं। इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 181.51 अंक या 0.31 फीसदी टूटकर 58856 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 61.70 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17555 पर खुला था। 
विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1126 शेयरों में तेजी आई थी, जबकि 1175 शेयरों में गिरावट और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी पर प्रमुख गिरने वाले शेयरों में से थे, जबकि ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, एचयूएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एसबीआई फायदे में चल रहे थे। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 427 अंक टूटकर 59,037 के स्तर पर बंद, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed