{"_id":"627a53b44d073c2fdf113a57","slug":"stock-market-gave-shock-to-investors-11-lakh-crore-rupees-wipe-in-three-days-know-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार ने दिया झटका: तीन दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें कब-कब कितना टूटा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार ने दिया झटका: तीन दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें कब-कब कितना टूटा सेंसेक्स
Tue, 10 May 2022 05:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 May 2022 05:30 PM IST
सार
बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार और इस सप्ताह में सोमवार और मंगलवार को शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 11.4 लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया। यहां आपको बता दें कि इससे पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार टूटा था और शेयर बाजार में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बाजार में गिरावट से निवेशकों को भारी घाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार बेहाल है। लगातार तीन दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हो रहे हैं। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देखा जाए तो इन तीन दिन में निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शेयर बाजार में जो गिरावट का दौर इस समय चालू है, उससे निवेशकों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ रहा है। बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 866 अंक की गिरावट के साथ 54,835 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272 अंक लुढ़ककर 16,411 अंक पर बंद हुआ। इस दिन निवेशकों के लगभग आठ लाख करोड़ रुपये से डूब गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। एक ओर जहां सेंसेक्स 364 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 54,471 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी सूचकांक 109 अंक या 0.67 फीसदी टूटकर 16,302 के स्तर पर बंद हुआ था। ये दौर मंगलवार को भी बना रहा और हरे निशान पर खुलने के बाद सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 16,240 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इन तीन दिनों की गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को 11.4 लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया। यहां आपको बता दें कि इससे पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। पूरे सप्ताह की बात करें तो बीते सप्ताह बाजार चार फीसदी टूटा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 248.3 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया।