{"_id":"62b047828a508048bf3ace93","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-today-sensex-rise-nifty-jump-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी
Mon, 20 Jun 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jun 2022 03:40 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark Today: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 237 अंक की तेजी लेते हुए 51,598 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57 अंक की बढ़त के साथ 15,350 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने बीते दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगाते हुए हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 237 अंक की तेजी लेते हुए 51,598 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57 अंक की बढ़त के साथ 15,350 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 140 अंक उछलकर 53,500 के स्तर पर खुला था, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 25 अंक की तेजी लेते हुए 15,318 के स्तर पर शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 135 अंक गिरकर 51,360 के स्तर पर, तो वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 67 अंक टूटकर 15,293 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन