{"_id":"6246cff2fcfaae7d231e018a","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-bse-sensex-rise-more-than-700-point-nse-nifty-crosses-17600-know-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: नए वित्त वर्ष में शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: नए वित्त वर्ष में शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17600 के पार
Fri, 01 Apr 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: नए वित्त वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा कारोबार में बहार आती गई। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए वित्त वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा कारोबार में बहार आती गई। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को कारोबार के दौरान ऑटो, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पावर और पीएसयू बैंक में एक से चार फीसदी तक की तेजी आई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स सेंसेक्स मामूली 35 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58533 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 10 अंक या 0.06 फीसदी टूटकर 17455 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।