फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening downfall sensex below 39000 due to coronavirus

कोरोनावायरस का डर: अमेरिकी शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, 1500 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Fri, 28 Feb 2020 12:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 28 Feb 2020 12:12 PM IST
सार

  • कोरोनावायरस के डर से दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है।
  • अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
  • घरेलू बाजार में दोपहर 3:01 बजे सेंसेक्स 1,505.27 अंकों की गिरावट के बाद 38,240.39 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
Share Market today Opening downfall sensex below 39000 due to coronavirus
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। दोपहर 3:01 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,505.27 अंक यानी 3.79 की गिरावट के बाद 38,240.39 के स्तर पर था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 450.75 अंक यानी 3.87 फीसदी की गिरावट के बाद 11,182.55 के स्तर पर था। इससे पहले दोपहर 12:07 बजे सेंसेक्स 38,531.39 के स्तर पर था और निफ्टी 11,269.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए। अमेरिका का शेयर मार्केट 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। डाउ जोंस में एक दिन में सबसे बड़ी 1,191 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसमें चार फीसदी की कमी आई है। दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में भी इस वायरस का प्रभाव देखा गया है। एफटीएसई में 3.49 फीसदी की गिरावट आई, जापान के निक्केई में 4.02 फीसदी, नैस्डैक में 4.61 फीसदी, शंघाई कंपोजिट में 3.37 फीसदी और हैंगशेंग में 2.50 फीसदी। 

विज्ञापन


इससे पहले सुबह 9:51 बजे घरेली शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,164 अंकों की गिरावट के बाद 38,581 के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 350 अंकों की गिरावट के बाद 11,285 के स्तर पर था।  सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 1,044.18 अंकों की गिरावट के बाद 38,701.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 301.60 अंकों की गिरावट के बाद 11,331.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


इतनी आई दुनिया भर के शेयरों में गिरावट


लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट

चीन के बाहर भी कोरोनावायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से लड़ाई की दुनिया कर रही तैयारी, वैश्विक मंदी आने की संभावना

घरेलू शेयर बाजार में इससे पहले इन तारीख पर बड़ी गिरावट आई थी -

  • 28 फरवरी 2020 को 2.69 फीसदी।
  • एक फरवरी 2020 को 2.99 फीसदी।
  • पांच अक्तूबर 2018 को 2.67 फीसदी। 
  • 11 नवंबर 2016 को 2.69 फीसदी।
  • 11 फरवरी 2016 को 3.32 फीसदी।
  • 24 अगस्त 2015 को 5.92 फीसदी।
  • छह मई 2015 को 2.74 फीसदी।
  • 6 जनवरी 2015 को 3.00 फीसदी।

विकास दर के अनुमान से भी बाजार में गिरावट

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में भी विकास दर 4.5 फीसदी पर स्थिर रह सकती है। एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने सरकारी आंकड़े जारी होने से पहले यह अनुमान जताया है। शुक्रवार को जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े जारी होंगे। इसकी वजह से भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। 

एफपीआई की बिकवाली से भी बाजार पर दबाव

इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी रहने से भी बाजार पर दबाव है। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को एफपीआई ने 3,127.36 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष नौ गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, गेल, इंफ्राटोल और ओएनजीसी शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 658.19 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के बाद 39,087.47 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 251.30 अंक यानी 2.16 फीसदी की गिरावट के बाद 11,382 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.65 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपये में भी भारी गिरावट देखने को मिली। आज रुपया 38 पैसे की गिरावट के बाद 71.93 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 143.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के बाद 39,745.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 11,633.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 157.83 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 39,731.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.90 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 11,638.60 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:47 बजे सेंसेक्स 410.68 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 39,478.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 124.60 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,553.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed