फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in red mark all sectors ended down

Sensex Nifty Today: रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद लुढ़का बाजार, सभी सेक्टर लाल निशान पर हुए बंद

Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in red mark all sectors ended down
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता संभालने का सकारात्मक असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा, जब शुरुआती कारोबार में यह उच्चतम स्तर पर खुला। लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार ने दोपहर के बाद यह बढ़त गंवा दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 49624.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.35 अंक (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 14590.35 के स्तर पर बंद हुआ। मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया। आगामी केंद्रीय बजट से बाजार प्रभावित होगा। ज्यादातर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, रिलायंस और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी,  पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के बाद आज यानी 21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50 हजार के ऊपर 50,015.29 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी रिकॉर्ड 14,707.70 के स्तर पर था।


2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 14,707.70 के स्तर पर खुला था। 



बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 49792.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 123.55 अंक (0.85 फीसदी) की बढ़त के साथ 14644.70 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed