फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in green mark at record high

Sensex Nifty Today: रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 393 अंकों की तेजी, निफ्टी 14600 के पार

Wed, 20 Jan 2021 06:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in green mark at record high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद : शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। दोपहर बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 49792.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123.55 अंक (0.85 फीसदी) की बढ़त के साथ 14644.70 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। अमेरिका में ताजा प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई, जिससे घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


197 लाख करोड़ के ऊपर पहुंचा कंपनियों का बाजार पूंजीकरण
चौतरफा तेजी के चलते सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 197 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, मारुति, विप्रो और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, श्री सीमेंट, एनटीपीसी, गेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फीसदी गिरा फेडरल बैंक का लाभ
आज फेडरल बैंक का शेयर 1.90 अंक (2.52 फीसदी) की तेजी के साथ 77.30 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 75.40 पर बंद हुआ था। फेडरल बैंक ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 404.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से 8.2 फीसदी कम है। बैंक के अनुसार अवरुद्ध ऋणों (एनपीए) में कमी के बावजूद कुछ मदों के लिए ऊंचा प्रावधान करने के कारण लाभ में कमी हुई है। शेयर बाजारों को सोमवार को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, इस दौरान बैंक की कुल आय 3,941.36 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी तिमाही की 3,738.22 करोड़ रुपये की आय से बेहतर है। इस बार तीसरी तिमाही में बैंक का सकल एनपीए घट कर उसकी सम्पत्तियों (दिए गए बकाया ऋणों) के 2.71 फीसदी पर आ गया।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39.97 अंक (0.08 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,438.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14,533.20 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को सेंसेक्स 834.02 अंक यानी 1.72 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 49398.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 239.85 अंक (1.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 14521.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed