फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex above 50000

बाजार में बहार: 1128 अंकों के उछाल के साथ 50 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 30 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 30 Mar 2021 03:40 PM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। 
  • सेंसेक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी ऊपर 50136.58 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। 
  • पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex above 50000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज मंगलवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी ऊपर 50136.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14845.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
पिछले हफ्ते भारी गिरावट के चलते अच्छे शेयरों की कीमत घटी है, जिसे आज निवेशक खरीद रहे हैं। इसकी वजह से बाजार में उछाल आया। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के नतीजे अप्रैल में आने लगेंगे। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह बेहतर होंगे। घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 26 मार्च को 1,703.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। बाजार के प्रमुख सेक्टर मेटल, बैंकिंग और IT में जमकर खरीदारी है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
अमेरिका का डाउ जोंस 98.49 अंकों की बढ़त के साथ 33,171 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 79 अंक गिरकर 13,059 अंकों पर बंद हुआ था। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 248 अंक यानी 0.88 फीसदी चढ़कर 28,570 पर पहुंच गया है। चीन के शंघाई कंपोजिट 18 अंक ऊपर 3,453 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स छह अंक गिरकर 29,378 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स एक फीसदी चढ़ा और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 0.54 फीसदी तक की गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, श्री सीमेंट और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, एम एंड एम और भारती एयरटेल लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.91 अंकों (0.81 फीसदी) की बढ़त के साथ 49407.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 133.60 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 14640.90 के स्तर पर खुला था। बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1200 अंकों तक की तेजी आई।


शुक्रवार को बढ़त साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। सेंसेक्स 568.38 अंक यानी 1.17 फीसदी ऊपर 49008.50 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 182.40 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 14507.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed