फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 8 april 2021 closing Indian benchmark ended higher

शेयर बाजार: 84 अंक उछलकर 49700 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 08 Apr 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Apr 2021 03:40 PM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 84.45 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 49746.21 के स्तर पर बंद हुआ।
  • बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा था। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 8 april 2021 closing Indian benchmark ended higher
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 84.45 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 49746.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.75 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 14873.80 के स्तर पर बंद हुआ। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा था।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 301.65 अंकों (0.61 फीसदी) की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 88.20 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 14907.20 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 460.37 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 49661.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.55 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 14819.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed