फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 31 march 2021 closing Indian benchmark ended lower

शेयर बाजार: वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Wed, 31 Mar 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 31 Mar 2021 03:41 PM IST
सार

आज वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई।
सेंसेक्स 627.43 अंक यानी 1.25 फीसदी नीचे 49509.15 के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 31 march 2021 closing Indian benchmark ended lower
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 627.43 अंक यानी 1.25 फीसदी नीचे 49509.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.40 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14690.70 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, यूपीएल, ग्रासिम, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, आईटी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 336.90 अंकों (0.67 फीसदी) की गिरावट के साथ 49799.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82.30 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14762.80 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी ऊपर 50136.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14845.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed