फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 1 april 2021 closing Indian benchmark ended higher

बाजार में रौनक: वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Thu, 01 Apr 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 03:38 PM IST
सार

  • वित्त वर्ष 2020-21 के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त आई।
  • सेंसेक्स 520.68 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 50029.83 के स्तर पर बंद हुआ।
  • कल गुड फ्राइडे के अवसर पर बाजार में कारोबार नहीं होगा बंद रहेगा।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 1 april 2021 closing Indian benchmark ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज वित्त वर्ष 2020-21 के पहले और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त आई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 520.68 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 50029.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.65 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 14867.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


एनएसई ने निफ्टी 50 डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटाया
एनएसई ने निफ्टी 50 में शामिल शेयरों के डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटा दिया है। इस कदम से खुदरा व्यापारियों के लिए अत्यधिक अपफ्रंट मार्जिन के बोझ में कमी आएगी। एनएसई ने एक परिपत्र में कहा कि लॉट आकार को मौजूदा 75 से घटाकर 50 कर दिया गया है। शेयर ब्रोकिंग फर्म फायर्स के सीईओ तेजस खोडे ने कहा कि लॉट आकार में कमी से वायदा कारोबार के लिए मार्जिन जरूरतों में एक तिहाई की कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस समय कारोबारियों को एक सौदा करने के लिए लगभग 1,73,000 रुपये की जरूरत होती है। जुलाई से मार्जिन की आवश्यकता घटकर लगभग 1,16,000 रुपये (वर्तमान निफ्टी की कीमतों पर) हो जाएगी।
विज्ञापन


पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था 
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही। यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। वहीं महामारी के बाद लगातार चौथी बार यह 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर-मूल्य के आधार पर कुल मूल्यांकन 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस साल तीन मार्च को, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य 2,10,22,227.13 करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, डिविस लैब और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, आईटी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 358.57 अंकों (0.72 फीसदी) की बढ़त के साथ 49867.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 102.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 14793.30 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 627.43 अंक यानी 1.25 फीसदी नीचे 49509.15 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 154.40 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14690.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed