फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens with gains sensex nifty gets stronger

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 18250 के पार

Wed, 09 Nov 2022 10:04 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 09 Nov 2022 10:04 AM IST
सार

Share Market Opening Today: अमेरिका में मिड टर्म चुनावों के बीच शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। दो दिनों में डाऊ 750 अंक और नैस्डेक करीब 150 अंकों तक उछला है। वहीं दूसरी ओर, एसजीएक्स उछलकर 18400 के पास कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
share market opens with gains sensex nifty gets stronger
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 134.75 अंकों की बढ़त के साथ 61,319.90 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी इंडेक्स 55.20 अंकों की मजबूती के साथ 18258.00 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका में मिड टर्म चुनावों के बीच शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। दो दिनों में डाऊ 750 अंक और नैस्डेक करीब 150 अंकों तक उछला है। वहीं दूसरी ओर, एसजीएक्स उछलकर 18400 के पास कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स में 50 अंकों की कमजोरी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, एसजीएक्स निफ्टी भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इसस पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। उस दौरान सेंसेक्स में 235 अंकों की तेजी दिखी थी और यह 61185 अकों के लेवल पर व निफ्टी 18202 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बाजार बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले 49 पैसे मजबूत हुआ रुपया 

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे मजबूत होकर 81.43 रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed