फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on thursday sensex up by more than 173 points

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 70.80 के स्तर पर रुपया

Thu, 08 Aug 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Aug 2019 09:37 AM IST
सार

  • सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार
  • 173.11 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 36,863.61 के स्तर पर खुला
  • 47.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,902.70 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in green mark on thursday sensex up by more than 173 points

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.11 अंकों की बढ़त के बाद 36,863.61 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 47.20 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,902.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील, कोल इंडिया, सिप्ला, ग्रासिम, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं यस बैंक, आईओसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, अडाणी पोर्ट्स, एचपीसीएल, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। 

विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 97.88 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,788.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 36.20 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,891.70 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

70.80 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 70.80 के स्तर पर खुला। बुधवार को रुपया 70.89 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 37,011.60 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,950.20 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed