फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 23rd June 2021 Update sensex opened higher

Sensex, Nifty Today: हरे निशान पर खुला बाजार, 151 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Wed, 23 Jun 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 23 Jun 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 151.16 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52739.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50.40 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15823.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty,  Stock Market Today 23rd June 2021 Update sensex opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.16 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52739.87 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.40 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15823.20 के स्तर पर खुला। आज 1608 शेयरों में तेजी आई, 429 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। पिछले कारोबारी दिन बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 53000 के आंकड़े को पार किया और निफ्टी 15800 के ऊपर था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में मजबूती
एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। अमेरिकी शेयर बाजार कल मजबूती के साथ बंद हुए थे। इन दोनों घटनाओं का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.5 फीसदी की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी लगभग 0.50 फीसदी ऊपर है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सभी शेयरों में तेजी है। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक,  मारुति, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी शीमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 284.66 अंक (0.54 फीसदी) ऊपर 52873.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 86.70 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15859.50 पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 235.07 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52809.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 76.00 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 15822.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 53000 के स्तर को छू लिया था।


मंगलवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed