फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 22nd June 2021 Update opened higher

Sensex, Nifty Today: उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा बाजार, 53 हजार के पार सेंसेक्स

Tue, 22 Jun 2021 09:52 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 22 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

सुबह 9.47 बजे सेंसेक्स 427.38 अंकों (0.81 फीसदी) की तेजी के साथ 53001.84 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 131.35 अंकों (0.83 फीसदी) की बढ़त के साथ 15877.85 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty,  Stock Market Today 22nd June 2021 Update opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 52,901 और निफ्टी 15,850 तक पहुंच गया था। सुबह 9.47 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 427.38 अंकों (0.81 फीसदी) की तेजी के साथ 53001.84 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.35 अंकों (0.83 फीसदी) की बढ़त के साथ 15877.85 के स्तर पर पहुंच गया। यह बाजार का रिकॉर्ड स्तर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 235.07 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52809.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 76.00 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 15822.50 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन, बजाज फिनसर्व, मारुति, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एचडीएफसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टीसीएस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 263.22 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 52837.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.80 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 15806.30 पर था।

इस हफ्ते इन बातों पर निर्भर करेगा शेयर बाजार का रुख
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक संकेतकों, मानसून की प्रगति तथा टीकाकरण अभियान से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़े नहीं आने हैं, इसलिए निवेशकों की निगाह वैश्विक बाजारों पर रहेगी। मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कोविड-19 के मामलों में कमी के चलते बाजार लघु से मध्यम अवधि में अपनी जुझारू क्षमता को कायम रख सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी 
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 524.97 अंकों (1.00 फीसदी) की गिरावट के साथ 51819.48 के स्तर पर खुला। निफ्टी 164.90 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 15518.50 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 230.01 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 52,574.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 15,746.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed