फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market down by 450 points on monday 5 feb

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, 450 अंक गिरा सेंसेक्स, 10600 पर आया निफ्टी

Mon, 05 Feb 2018 09:41 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
share market down by 450 points on monday 5 feb
sensex

शेयर मार्केट में सोमवार को फरवरी महीने के पहले हफ्ते के कारोबारी दिन गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स में खुलते ही  347 अंकों की गिरावट देखी गई। यह 34608 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।  बजट में निवेशकों पर टैक्स लगाने की वित्त मंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद शेयर बाजार में लगातार गिरावट बनी हुई है। 

विज्ञापन


निफ्टी 150 अंकों लुढ़का
निफ्टी भी 156 अंक नीचे 10600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में एलटीसीजी टैक्स का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के साथ कुछ और फैक्टर्स हैं जिसकी वजह से इस हफ्ते मार्केट में करेक्शन की आशंका है। ऐसे में निवेशकों के मन में भी मार्केट को लेकर कनफ्यूजन बना हुआ है।
विज्ञापन


एशियाई-अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रूख
एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई 571 अंक यानि 2.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,704 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 625 अंक यानि 2 फीसदी गिरकर 31,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 78 अंक यानि 0.75 फीसदी लुढ़क कर 10,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियाई बाजार का इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.5 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान इंडेक्स 251 अंक यानि 2.3 फीसदी गिरकर 10,875 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed