फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Currency Market Close On 13 May 2021 Due To Eid Ul Fitr

ईद-उल-फितर: आज शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार, कमोडिटी व फॉरेक्स मार्केट भी बंद

Thu, 13 May 2021 09:42 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 13 May 2021 09:42 AM IST
सार

आज देश में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। इस मौके पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं।

विज्ञापन
Share Market Currency Market Close On 13 May 2021 Due To Eid Ul Fitr
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

13 मई 2021 को पूरे देश में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं हो रहा है। 14 मई 2021 को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
आज ईद-उल-फितर पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। शुक्रवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 221.45 अंकों (0.45 फीसदी) की गिरावट के साथ 48940.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.30 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 14800.50 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।


मालूम हो कि म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल महीने में शेयरों में 5,526 करोड़ रुपये निवेश किए। यह लगातार दूसरा महीना है जब उन्होंने बाजार में कुछ सुधार देखने के बाद शेयरों में पैसा लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed