फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens in flat, crosses new high, rupee down by 22 paise

सुस्ती में बाजार, सबसे निचले स्तर पर रुपया, कीमत 70.47 के पार

Wed, 29 Aug 2018 12:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
sensex opens in flat, crosses new high, rupee down by 22 paise

बुधवार को शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिली। सेंसेक्स हालांकि 38990 के पार जाने में कामयाब हो गया। लेकिन रुपये में कमजोरी का दौर जारी है और यह एक बार फिर से 22 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। रुपया एक बार फिर से 70.47 के लेवल को पार कर गया है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ 38,958 के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक चढ़कर 11,749 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा है। पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में वेदांता, गेल, यूपीएल, सन फार्मा, ओएनजीसी, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक 2.2-0.9 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल, जेएसडब्ल्यू स्टील, क्रिसिल, भारत फोर्ज और जिंदल स्टील 4-2.7 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पंजाब एंड सिंध बैंक, जयश्री टी, किर्लोस्कर ऑयल, पीएनबी गिल्ट्स और आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट 14.6-6.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 70.32 पर 

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे टूटकर 70.32 के स्तर पर खुला है। हालांकि कल के कारोबार में रुपया हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। रुपया कल 6 पैसे की बढ़त के साथ 70.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार जा सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी पूरी संभावना है कि डॉलर आने वाले दिनों में काफी मजबूत होगा। रुपये में ज्यादा गिरावट होने से सबसे पहला असर महंगाई पर पड़ेगा। तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई गिरावट के चलते भारत सहित कई देशों की मुद्रा गिर गई है। इसकी वजह से डॉलर काफी मजबूत हो गया है। भारत में रुपया 72 के पार जा सकता है। 

इसलिए जाएगा 72 के पार

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने amarujala.com से बात करते हुए बताया कि रुपये में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा। रुपया 72 के पार जा सकता है। वैश्विक बाजार में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। अगले महीने अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। 

कच्चा तेल होगा और महंगा

अजय केडिया ने कहा कि इससे कच्चा तेल और महंगा हो जाएगा, जिससे देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दामों में इजाफा हो सकता है। इससे खाद्य पदार्थों में भी आग लग सकती है। कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखना पड़ेगा। 

 

विदेशी निवेशक निकाल सकते हैं डॉलर

sensex opens in flat, crosses new high, rupee down by 22 paise
indian rupee

अगर रुपये में गिरावट का दौर जारी रहती है तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा। क्योंकि डॉलर खींचने के बाद कंपनियों के शेयर का दाम गिर जाएगा।

एफआईआई इसी मौके को भुना रहे हैं। अगर टर्किस लीरा और उभरते बाजारों की करेंसी को लेकर चिंताएं गहरा जाती हैं तो एफआईआई बाजार से निकल सकते हैं। अगर ग्लोबल बाजार में टर्किस लीरा और उभरते बाजारों की करेंसी को लेकर कोई चिंता बनती है तो एफआईआई भारत से निकल सकते हैं जिसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

आरबीआई बढ़ा सकता है ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक के इकोनॉमिक एक्सपर्ट अभीक बरूआ ने कहा कि इसका असर सितंबर और अक्टूबर महीने में देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। बरूआ ने कहा कि रुपये में थोड़े दिनों के लिए अनिश्चिता का माहौल रहेगा। इसलिए ऐसे समय में एफआईआई जापान और अमेरिका जैसे देशों में डॉलर को भारत से निकालकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed