{"_id":"640e9e931f0688efe90e6de3","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-today-sensex-nifty-opening-today-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: वैश्विक आशंकाओं के बीच शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक चढ़ा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: वैश्विक आशंकाओं के बीच शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक चढ़ा
Mon, 13 Mar 2023 10:08 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में 316 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 166.06 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 59,301.19 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 42.15 (0.24%) अंकों की बढ़त दिख रही है और यह 17,455.05 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयरों में 5% की बढ़त दिख रही है। वहीं दूसरी ओर, यस बैंक के शेयरों में 9 प्रतिशत की गिरावट नजर आ रही है।डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 81.76 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
# हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन