फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड छलांग जारी; सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 25900 के पार

Mon, 23 Sep 2024 10:03 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Sep 2024 10:03 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और इंफोसिस में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एशियाई बाजारों में बढ़त के बाद, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान भारती एयरटेल, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक में छलांग के कारण घरेलू इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। सुबह 9:18 बजे बीएसई सेंसेक्स 287 अंक या 0.34% बढ़कर 84,831 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी50 100 अंक या 0.39% बढ़कर 25,891 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


बेंचमार्क सूचकांकों ने इस आशावाद के कारण सर्वकालिक नई ऊंचाई पर पहुंच गई कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में स्थिति सामान्य रह सकती है। जानकारों को उम्मीद है कि बुधवार को 50 आधार अंकों की पर्याप्त कटौती के बाद, फेड अब 7 नवंबर को ब्याज दरों में 50 बीपीएस की एक और कटौती कर सकता है। सीएमई फेडवॉच के अनुसार, अगली फेड नीति बैठक में ऐसा होने की संभावना 50.3% है।

विज्ञापन

टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और इंफोसिस में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरल मोर्चे पर, निफ्टी फार्मा में 1% की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी ऑटो में 0.9% की वृद्धि हुई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी बढ़त के साथ खुले।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर 8% तक चढ़े

व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो, वोडाफोन आइडिया की ओर से नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 3.6 बिलियन डॉलर के नेटवर्क उपकरण सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद कंपनी के शेयरों में 8% की वृद्धि आई। एनटीपीसी से 6,100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद बीएचईएल के शेयर भी 3% से अधिक की बढ़त के साथ खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed