फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 499 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 पार

Fri, 31 May 2024 09:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 May 2024 09:28 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पांच दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 499 अंकों तक उछला। निफ्टी भी इस दौरान एक बार फिर 22600 का स्तर पार कर गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पांच दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक उछला। निफ्टी भी इस दौरान एक बार फिर 22600 का स्तर पार कर गया। सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 212.12 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 74,097.72 के स्तर पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.80 (0.23%) अंकों की मजबूती के साथ 22,540.45 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारेाबार में अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 3% तक उछले जबकि जोमैटो के शेयर 5% तक फिसल गए।

विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनावों (19 अप्रैल 2024 को शुरू हुए थे) के आखिरी चरण की वोटिंग 01 जून 2024 को होनी है। इससे पहले बाजार में पांच दिनों की कमजोरी के बाद हरियाली लौटी। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होने हैं। चुनाव परिणामों से पहले निवेशक बड़ा दांव लगाने में सतर्कता बरतते दिखे। शुक्रवार को भारत की चौथी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े भी आने हैं, उस पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन


जानकारों को चौथी तिमाही में उससे पहली की तिमाही की तुलना में आर्थिक विकास धीमी रहने का अनुमान है। सेंसेक्स के शेयरों में में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, मारुति सुजुकि और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपोला हॉस्पिटल्स के शेयरों में 3% का उछाल दिखा। कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही के दौरान अपने समेकित शुद्ध मुनाफे में 77% की वृद्धि की जानकारी दी है। कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में 258 करोड़ रुपये हो गया।

क्षेत्रवार आकलन करें तो फीनिक्स मिल्स, लोढ़ा और प्रेस्टीज में बढ़त के कारण निफ्टी रियल्टी 2.4% बढ़ गया। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस भी 0.5-1% ऊपर खुले। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों 0.6% बढ़े।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दूसरी बार अपनी बिकवाली बढ़ा दी क्योंकि उन्होंने 30 मई को 3050.15 करोड़ रुपये की भारतीय इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने विदेशी निवेशकों के बिकवाली की भरपाई करते हुए उसी दिन 3,432.92 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।


शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे बढ़कर 83.25 पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक, जो छह प्रमुख विश्व मुद्राओं की तुलना में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करता है, 0.11% बढ़कर 104.83 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed