फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 22950 के पार

Tue, 28 May 2024 10:24 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 May 2024 10:24 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 98.09 (0.13%) अंक चढ़कर 75,488.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 44.71 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 22,977.15 के स्तर पर कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार होता दिख रहा है। सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 98.09 (0.13%) अंक चढ़कर 75,488.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 44.71 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 22,977.15 के स्तर पर कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन


इससे पहले घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 194.9 अंक चढ़कर 75,585.40 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 59.95 अंक बढ़कर 22,992.40 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड तेजी आई थी। आम चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।


अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 541.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed