फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स और निफ्टी लगभग एक-एक फीसदी टूटे, एफआईआई कर रहे बिकवाली

Thu, 09 May 2024 12:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 May 2024 12:54 PM IST
सार

Share Market: शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दिख रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की जा रही बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लगभग एक-एक प्रतिशत तक टूट गए।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में गुरुवार को दोपहर के कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दिखी। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की जा रही बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लगभग एक-एक प्रतिशत तक टूट गए। दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 661.93 (0.90 %) अंक टूटकर 72,804.46 पर करोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 218.25 (0.98%) अंक फिसलकर 22,084.25 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

बाजार में एफआईआई की ओर से बिकवाली जारी

एनएसई के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने एक दिन पहले बुधवार को सकल आधार पर 6669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 5928.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एफआईआई ने मई में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 15,863 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जानकारों के अनुसार गुरुवार को भी एफआईआई की बिकवाली जारी रहने से बाजार पर दबाब बढ़ा।

विज्ञापन

निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

शेयर बाजार केक पिछले सत्र में शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 2.19 लाख करोड़ रुपये घटकर 398.50 लाख करोड़ रुपये रह गई। पिछले सत्र में यह 400.69 लाख करोड़ रुपये थी। एलएंडटी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज ट्विन्स, इंडसइंड बैंक और आरआईएल जैसे शेयरों ने सेंसेक्स पर दबाव बढ़ाया। दोपहर के सत्र में इन शेयरों में 5% तक की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान कमजोरी दिखी। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर सेंसेक्स 303.43 (0.41%) अंक टूटकर 73,221.12 पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 90.46 (0.41%) अंक फिसलकर 22,212.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

गुरुवार को बाजार में शुरुआत से उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव बना रहा। बाजार में विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। माना जा रहा है कि देश में जारी लोकसभा चुनावों के परिणामों को देखते हुए निवेशक सतर्कता बरतते रहे। बाजार का वोलैटिलिटी इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


सेंसेक्स के शेयरों में एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एनटीपीसी, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एमएंडएम, मारुति, टाटा मोटर्स, एसबीआई और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त के साथ खुले।



चौथी तिमाही के नतीजों में राजस्व की कमी आने की खबरों के बीच एलएंडटी के शेयरों 5% की गिरावट दिखी। वहीं, आरबीआई की ओर से मोबाइल फोन एप्लीकेशन के जरिए ग्राहक जोड़ने पर से पाबंदी हटाने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 3% का उछाल आया।

सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी ऑटो में 1.6 फीसदी की बढ़त है। टीवीएस मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयरों में मजबूती से इंडेक्स को लाभ मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर भी हरे निशान पर खुले। दूसरी, ओर एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिखी। घरेलू मोर्चे पर निवेशक निफ्टी के घटक शेयरों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एशियन बैंक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed