फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: बाजार में चौतरफा खरीदारी; सेंसेक्स 797 अंक उछलकर 72500 के पार पहुंचा, निफ्टी 21850 के पार

Fri, 12 Jan 2024 02:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 797.38 अंकों की तेजी के साथ 72,000 अंक के पार पहुंच गया और 72,518.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से थोड़ा अधिक रहने से अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में शुरुआती और आक्रामक कटौती को लेकर निवेशकों की राय प्रभावित नहीं हुई।शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 797.38 अंकों की तेजी के साथ 72,000 अंक के पार पहुंच गया  और 72,518.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 अंक उछला

सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों की मजबूत उछाल के साथ 72,300 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी में 160 अंकों की बढ़त के साथ 21,800 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। इससे पहले सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 344 अंक या 0.48% बढ़कर 72,065 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 95 अंकों या 0.44% की तेजी के साथ 21,742 पर कारोबार करता दिखा। अमेरिका में श्रम विभाग का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), मुद्रास्फीति का एक प्रमुख मापक एक साल पहले से 3.4% ऊपर और नवंबर के आंकड़े से अधिक रहा।

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर क्रमश: 5 पर्सेंट और 2.9 पर्सेंट चढ़ गए। विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट भी 2-3 फीसदी की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड गिरावट के साथ खुले।

इन एकल शेयरों में दिखी तेज चाल

एकल शेयरों में स्मॉलकैप सिविल कंस्ट्रक्शन फर्म एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयर 7 पर्सेंट से ज्यादा चढ़े क्योंकि कंपनी को सेंट्रल रेलवे ने 716 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया था। लेक्सडेल इंटरनेशनल की ओर से ब्लॉक डील के माध्यम से कंपनी के 2.62 करोड़ शेयर बेचे जाने की खबरों के बीच नायका के शेयर 2.5% गिर गए।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स


इंफोसिस के उम्मीद के अनुरुप नतीजों और टीसीएस के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.75 पर्सेंट की तेजी आई। निफ्टी बैंक, मीडिया, मेटल और रियल्टी भी बढ़त के साथ खुले। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप100 0.22% बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.6% की वृद्धि हुई। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 83.10 के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed