फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Market continues bearish, Sensex breaks 450 points, Nifty down 16875, Rupee at 81.90

Sensex Opening Bell: बाजार में मंदी जारी, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 16875 के नीचे, रुपया 81.90 पर

Wed, 28 Sep 2022 09:46 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 28 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार के लिए वैश्विक बाजार से सुस्ती भरे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका के बाजारो में मिला-जुला संकेत मिल रहा है। इस दौरान डाऊ जोंस में सात सौ अंकों तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में डाऊ 125 अंक तक फिसला।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Market continues bearish, Sensex breaks 450 points, Nifty down 16875, Rupee at 81.90
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

ग्लोबल मार्केट से सुस्ती के संकेत मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक गिर गया। वहीं निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। इससे पहले, अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला एक्शन दिखा। घरेलू बाजार के लिए वैश्विक बाजार से सुस्ती भरे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका के बाजारो में मिला-जुला संकेत मिल रहा है। इस दौरान डाऊ जोंस में सात सौ अंकों तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में डाऊ 125 अंक तक फिसला। डाऊ जोंस और एसएंडपी 500 में लगातार छठे दिन गिरावट दिखी। वहीं, नैस्डेक में मामूली बढ़त दिखी। यह 27 अंक चढ़कर बंद हुआ। एसजीएक्स निफ्टी भी 112 अंकों की गिरावट के साथ 16992 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, दस वर्षीय बॉन्ड यील्ड उछलकर चार प्रतिशत के पास पहुंच गया है। मंगलवार को भारतीय बाजार में एफआईआई ने नकद में 2884 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने नकद में 3505 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में टोरेंट फार्मा के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरो ंमें दो प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को रुपया अपने नये निचले स्तर पर चला गया। बाजार की शुरुआत में डाॅलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा फिसलकर 81.9 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। ये 0.39% नीचे लुढ़ककर 81.8800 प्रति अमेरिकी डॉलर पर कारोबार करता दिखा। इससे  पिछले दिन यह 81.58 के स्तर पर क्लोज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed