फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty up on opening, rupee gains 11 paise on 12 feb

शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स में 247 अंकों की तेजी, 10600 के पार जा सकता है निफ्टी

Mon, 12 Feb 2018 09:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
sensex nifty up on opening, rupee gains 11 paise on 12 feb

फरवरी के दूसरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली और सेंसेक्स 247 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं निफ्टी 68 अंकों के उछाल के साथ 10523.60 अंकों पर खुला। वहीं रुपये में भी 11 पैसों की मजबूती देखी गई। 

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 34253.20 पर कारोबार करते हुए देखा गया। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी नजर आ रही है। 

विज्ञापन




निफ्टी में अगले दो दिन रहेगा उछाल
मौजूदा समय में निफ्टी में उछाल देखने को मिल रहा है। आज के सत्र में निफ्टी के लिए 10400 के स्तर पर अहम सपोर्ट बना हुआ है। आनेवाले 2 दिनों में निफ्टी में 10540-10600 के स्तर देखने को मिल सकते है। लिहाजा निफ्टी में 10400 के स्टॉपलॉस के साथ 10540-10600 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 

रुपए की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 64.29 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed