फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today Share Market 9th April 2021 Update opening Indian indices opened lower

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे

Fri, 09 Apr 2021 09:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Apr 2021 09:35 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 162.52 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 49583.69 के स्तर पर खुला।
  • आज 756 शेयरों में तेजी आई, 430 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
Sensex Nifty Today Share Market 9th April 2021 Update opening Indian indices opened lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 162.52 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 49583.69 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.90 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 14832.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


आज 756 शेयरों में तेजी आई, 430 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचडीएफसी, टाइटन, इंफोसिस, एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, टीसीएस और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एनटीपीसी, मारुति, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 68.40 अंक (0.14 फीसदी) ऊपर 49814.61 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 16.60 अंक (0.11 फीसदी) नीचे 14857.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 301.65 अंकों (0.61 फीसदी) की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 88.20 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 14907.20 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 84.45 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 49746.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.75 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 14873.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 


2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed