फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 8th April 2021 Update opening in green mark

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 301 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

Thu, 08 Apr 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Apr 2021 09:25 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 301.65 अंकों (0.61 फीसदी) की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला।
  • शुरुआती कारोबार में 979 शेयरों में तेजी आई और 228 शेयरों में गिरावट आई।

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 8th April 2021 Update opening in green mark
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 301.65 अंकों (0.61 फीसदी) की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.20 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 14907.20 के स्तर पर खुला था। आज 979 शेयरों में तेजी आई, 228 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और ओएनजीसी के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एनटीपीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 303.24 अंक (0.61 फीसदी) ऊपर 49965.00 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 74.20 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 14893.20 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 125.55 अंकों की तेजी के साथ 49,326.94 पर और निफ्टी 27.50 अंकों की तेजी के साथ 14,711.00 पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 460.37 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 49661.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.55 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 14819.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed