फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today Share Market 20th April 2021 Update opening Indian indices opened lower amid corona virus

Sensex, Nifty Today: कोरोना का कहर से शेयर बाजार में गिरावट, 882.61 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 19 Apr 2021 03:56 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 19 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Today Share Market 20th April 2021 Update opening Indian indices opened lower amid corona virus
शेयर बाजार में भारी तेजी - फोटो : Courtesy: iStock

देश में नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी से दहशत पैदा कर रही है। इसलिए निवेशक सतर्क हैं। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और गिरावट के साथ ही बंद भी हुआ। जानकारी के अनुसार, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 882.61 अंक लुढ़क कर 47,949.42 और एनएसई का निफ्टी 258.40 अंक का गोता लगाकर 14,359.45 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 1,469 अंक तक नीचे आ गया था। बाद में यह 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत टूटकर 47,949.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258.40 अंक या 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 14,359.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। 
विज्ञापन


ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज और इन्फोसिस के शेयरों में लाभ रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजारों ने पिछले कुछ दिन के दौरान जुझारू क्षमता दिखाई थी। लेकिन कोविड संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त तेजी से आज बाजार नीचे आ गया। देश के कई राज्यों में आर्थिक अंकुश लगाए गए हैं जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। साथ ही दिल्ली और राजस्थान सरकारों ने लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की घोषणा की है, जिससे बाजार में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फार्मा और आईटी को छोड़कर सभी खंडों के शेयरों में गिरावट आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,73,810 नए मामले आए हैं। इससे देश में संक्रमण का आंकड़ा डेढ़ करोड़ को पार कर गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 66.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
आज लाल निशान पर खुले थे दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सभी शेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस,एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, रिलायंस, आईटीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, मारुति, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आदि शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 491.98 अंक (1.01 फीसदी) नीचे 48340.05 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 276.50 अंक (1.89 फीसदी) नीचे 14341.40 के स्तर पर था।


शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को बाजार में दिनभर के उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 28.35 की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.40 अंक के लाभ से 14,617.85 अंक पर बंद हुआ था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों में इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बाजार का रुख काफी हद तक कोविड-19 संक्रमण के रुख, वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगा। बुधवार को राम नवमी पर बाजार में अवकाश रहेगा। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश तथा कच्चे तेल की कीमतों से भी बाजार की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed