फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today: NSE BSE 25 October 2021 Indices Open Higher

Sensex, Nifty Today: हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 577 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 25 Oct 2021 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Oct 2021 09:49 AM IST
सार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 577 अंक बढ़कर 61398 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बढ़त के साथ ओपन हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 8 अंकों की बढ़त के साथ 18,123.45 के स्तर पर ओपन हुआ।

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today: NSE BSE 25 October 2021 Indices Open Higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 577 अंक बढ़कर 61,398 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 8 अंकों की बढ़त के साथ 18,123.45 के स्तर पर ओपन हुआ। हलांकि कुछ देर बाद ही सेंसेक्स में 100 अंको की गिरावट देखी गई। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,665 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,080 शेयर तेजी के साथ और 458 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 76 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और सात शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं 102 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 64 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

विज्ञापन


इन कंपनियों को हुआ फायदा
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में जहां 8 फीसदी का उछाल आया। वहीं एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी, हिंडाल्को और ओएनजीसी को भी फायदा हुआ। आंकड़ों के अनुसार समझें तो आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 46 रुपये की तेजी के साथ 805.25 रुपये के स्तर पर खुला। ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 159.35 रुपये के स्तर पर खुला। एक्सिस बैंक का शयेर करब 12 रुपये की तेजी के साथ 828.30 रुपये के स्तर पर खुला।
विज्ञापन


इन कंपनियों को घाटा
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ शीर्ष स्थान पर था। इसके बाद क्रमशः इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज ऑटो को घाटा हुआ। आंकड़ों में देखें तो एशियन पेंट्स का शेयर करीब 106 रुपये की गिरावट के साथ 2,876.70 रुपये के स्तर पर खुला। इसके अलावा टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 780.30 रुपये के स्तर पर खुला। कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 36 रुपये की गिरावट के साथ 2,135.80 रुपये के स्तर पर खुला। टाटा मोटर्स का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 480.85 रुपये के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआई बना पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि इसने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 2,697.70 करोड़ रुपये के शेयर उतारे।



वहीं पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 101.88 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 60,821.62 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 63.20 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,697.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 85.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed