फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Stock Market, Sensex, Nifty Today 1st June 2021 Update Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार में रौनक: जीडीपी के आंकड़ों के बाद 52 हजार के पार खुला सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी

Tue, 01 Jun 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 93.36 अंकों (0.18 फीसदी) की तेजी के साथ 52030.80 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 26.40 अंक (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15609.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Share Market Stock Market, Sensex, Nifty Today 1st June 2021 Update Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 93.36 अंकों (0.18 फीसदी) की तेजी के साथ 52030.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.40 अंक (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15609.20 के स्तर पर खुला। आज 1192 शेयरों में तेजी आई, 317 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ।

विज्ञापन


अनुमान से कम आई जीडीपी में गिरावट
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल (2019-20) में यह चार फीसदी रही थी। जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। वहीं खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में आठ फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था लेकिन जीडीपी में गिरावट अनुमान से कम आई है।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। इनमें से जीडीपी के आंकड़े जारी हो चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक,  बजाज फिनसर्व, मारुति, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, सन फार्मा और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, रिलायंस, डॉक्टर रेड्डी, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 138.30 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 52075.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 32.70 अंक (0.21 फीसदी) ऊपर 15615.50 पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को सेंसेक्स 514.56 अंक यानी 1.00 फीसदी ऊपर 51,937.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 147.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15,582.80 के स्तर पर बंद हुआ था। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed