फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market today update 7 april 2021 opening in green mark

Sensex, Nifty Today Share Market Update शेयर बाजार: आरबीआई की घोषणाओं के बाद 424 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

Wed, 07 Apr 2021 11:05 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Apr 2021 11:05 AM IST
सार

  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की घोषणाओं के बाद घरेलू बाजार में तेजी आई।
  • सुबह 10.57 बजे सेंसेक्स 424.12 अंकों की तेजी के साथ 49,625.51 के स्तर पर था। 
  • आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। 

विज्ञापन
sensex nifty share market today update 7 april 2021 opening in green mark
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था और आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की घोषणाओं के बाद घरेलू बाजार में और तेजी आई। सुबह 10.57 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 424.12 अंकों (0.86 फीसदी) की तेजी के साथ 49,625.51 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.25 अंक यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 14,812.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125.55 अंकों की तेजी के साथ 49,326.94 पर और निफ्टी 27.50 अंकों की तेजी के साथ 14,711.00 पर खुला था। 

विज्ञापन


आरबीआई ने किया एलान
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज समाप्त हो गई है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा की। यह वित्त वर्ष 2021-22 की पहली एमपीसी की बैठक थी। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश की जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। पिछली बैठक में भी जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का ही अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, मारुति, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, रिलायंस और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 25.02 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 49,226.41 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 45.70 अंक (0.31 फीसदी) ऊपर 14,683.50 के स्तर पर था।

2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.40 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को सेंसेक्स 42.07 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 49201.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14683.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed