फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex nifty share market today update 31 mar 2021 opening Indian indices opened lower

Sensex, Nifty Today Share Market Update: शेयर बाजार: 336 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Wed, 31 Mar 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 31 Mar 2021 09:28 AM IST
सार

  • आज सेंसेक्स 336.90 अंकों (0.67 फीसदी) की गिरावट के साथ 49799.68 के स्तर पर खुला।
  • आज 555 शेयरों में तेजी आई, 520 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 398.91 अंकों (0.81 फीसदी) की बढ़त के साथ 49407.41 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
Sensex nifty share market today update 31 mar 2021 opening Indian indices opened lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 336.90 अंकों (0.67 फीसदी) की गिरावट के साथ 49799.68 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.30 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14762.80 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूट गया। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा। आज 555 शेयरों में तेजी आई, 520 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
विश्लेषकों ने कहा कि अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले इस सप्ताह में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मुख्य रूप से देश में कोविड-19 स्थिति और वैश्विक रुख से बाजार को गति मिलेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कारोबारियों की नजर वैश्विक रुख पर होगी। साथ ही वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड, रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश प्रतिरूप पर नजर होगी।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, हिंदुस्तान युनिलीवर, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, एम एंड एम, टाइटन, नेस्ले इंडिया, मारुति, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 112 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 50248.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22.80 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 14867.90 के स्तर पर था।

शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 398.91 अंकों (0.81 फीसदी) की बढ़त के साथ 49407.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 133.60 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 14640.90 के स्तर पर खुला था। दिनभर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1200 अंकों तक की तेजी आई।


मंगलवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी ऊपर 50136.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14845.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed