फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market today update 29 april 2021 opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today Share Market Update शेयर बाजार: 510 अंकों की जोरदार तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार

Thu, 29 Apr 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 29 Apr 2021 09:23 AM IST
सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 510.62 अंकों (1.03 फीसदी) की भारी तेजी के साथ 50244.46 के स्तर पर खुला। निफ्टी 145.40 अंक यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 15009.90 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market today update 29 april 2021 opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। तेजी का यह सिलसिला चार दिनों से जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 510.62 अंकों (1.03 फीसदी) की भारी तेजी के साथ 50244.46 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145.40 अंक यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 15009.90 के स्तर पर खुला। आज 1151 शेयरों में तेजी आई, 201 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 43 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 241 अंक ऊपर 29,250 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स एक अंक की गिरावट के साथ 3,456 पर आ गया है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आठ अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 31 अंकों की बढ़त से 7,351 पर पहुंच गया है। जापान का निक्केई इंडेक्स 62 अंक ऊपर 29,054 पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.55 अंक नीचे 33,820.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 39.19 अंक नीचे 14,051.00 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति, सन फार्मा, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 356.27 अंक (0.72 फीसदी) ऊपर 50090.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 102.30 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 14966.80 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
कोरोना संकट के बीच हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार हरे निशान के साथ खुला था। सेंसेक्स 122.50 अंक या 0.25 फीसदी के उछाल साथ 49,066.64 के स्तर पर खुला था, वहीं निफ्टी 0.39 फीसदी या 57 अंकों की बढ़त के साथ 14,710.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को सेंसेक्स 789.70 अंकों के उछाल के साथ 49,733.84 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 211.50 अंकों के उछाल के साथ 14864.55 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed