फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex nifty share market today update 1 april 2021 opening Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today Share Market Update शेयर बाजार: नए वित्त वर्ष के पहले दिन 358 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 01 Apr 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 09:32 AM IST
सार

  • आज नए वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 358.57 अंकों (0.72 फीसदी) की बढ़त के साथ 49867.72 के स्तर पर खुला।
  • निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
Sensex nifty share market today update 1 april 2021 opening Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज नए वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.57 अंकों (0.72 फीसदी) की बढ़त के साथ 49867.72 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 14793.30 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूट गया। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा। आज 1021 सेयरों में तेजी आई, 235 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 42 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर-मूल्य के आधार पर कुल मूल्यांकन 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस साल तीन मार्च को, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य 2,10,22,227.13 करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान नेस्ले इंडिया के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस, टीसीएस, टाइटन, आदि शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 301.84 अंक (0.61 फीसदी) ऊपर 49810.99 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 75.30 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 14766 के स्तर पर था।

शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 336.90 अंकों (0.67 फीसदी) की गिरावट के साथ 49799.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82.30 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14762.80 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 627.43 अंक यानी 1.25 फीसदी नीचे 49509.15 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 154.40 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14690.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed