फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex nifty share market today on 8 september sensex and nifty closed with the red mark

Sensex Nifty Today: सेंसेक्स 51.88 तो निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद

Tue, 08 Sep 2020 04:53 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Sep 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Sensex nifty share market today on 8 september sensex and nifty closed with the red mark
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self

मंगलवार को सेंसेक्स 51.88 अंक गिरकर 38,365.35 अंक पर बंद हुआ। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी में गिरावट की वजह से सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। हालांकि इंट्राडे में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली थी। इसके अलावा निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.35 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन



सेंसेक्स में आज सबसे ज्यादा टाटा स्टील गिरा, टाटा स्टील में चार फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और सनफार्मा में गिरावट का दौर रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 9 शेयरों में तेजी रही है।
विज्ञापन


वहीं आरआईएल और इंफोसिस सबसे ज्यादा लाभ में शामिल थे। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में शामिल रहे। निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में से दस लाल निशान में बंद हुए। सिर्फ आईटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि सत्र के दौरान घरेलू इक्विटी सकारात्मक स्तर पर कारोबार कर रही थी। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजार हरे निशान पर खुले थे लेकिन यूरोप का स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान पर खुला था। इसके अलावा ग्लोबल बाजार की बात करें तो सोमवार को लेबर डे पर अमेरिकी बाजार बंद थे। वहीं, आज एशियाई बाजारों में बढ़त दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed