फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 8th July 2021

Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, 53 हजार के पार सेंसेक्स, आठ अंक नीचे निफ्टी

Thu, 08 Jul 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Jul 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 3.33 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 53058.09 के स्तर पर खुला। निफ्टी आठ अंकों (0.05 फीसदी) नीचे 15871.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 8th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.33 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 53058.09 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आठ अंक (0.05 फीसदी) नीचे 15871.70 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा। आज 1379 शेयरों में तेजी आई, 553 शेयरों में गिरावट आई और 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एम एंड एम, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, मारुति, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, एसबीआई, सन फार्मा, टीसीएस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाया
फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है। उसने बुधवार को इसे घटाकर 10 फीसदी कर दिया। पहले उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 12.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। रेटिंग एजेंसी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद सुधार की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया है। इस साल देश में कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत तबाही मचाई। इसे काबू में करने के लिए कई राज्यों को लॉकडाउन सहित कई तरह की पाबंदियां लगानी पड़ी। इसका सीधा असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 100.04 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 53154.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.10 अंक (0.35 फीसदी) नीचे 15824.60 पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 57.25 अंकों (0.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 52803.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 18.30 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 15800 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 193.58 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed