फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 7th July 2021

Sensex, Nifty Today: मामूली गिरावट पर खुला बाजार, 57 अंक नीचे सेंसेक्स, 15800 पर निफ्टी

Wed, 07 Jul 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Jul 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 57.25 अंकों (0.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 52803.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 18.30 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 15800 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 7th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 57.25 अंकों (0.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 52803.93 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.30 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 15800 के स्तर पर खुला। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,129.37 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा। आज 1095 शेयरों में तेजी आई, 748 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, मारुति और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डी, बजाज ऑटो, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 128.54 अंक (0.24 फीसदी) ऊपर 52989.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.70 अंक (0.06 फीसदी) नीचे 15808.60 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार को दिशा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 7.49 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 52872.51 के स्तर पर खुला और निफ्टी 8.60 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 15843.00 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आई और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 18.82 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 52,861.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.10 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 15,818.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed