फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 30 june 2021 closing Indian benchmark ended lower

Stock Market: लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 66 अंक नीचे सेंसेक्स

Wed, 30 Jun 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 30 Jun 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 66.95 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 52,482.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.95 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15,721.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 30 june 2021 closing Indian benchmark ended lower
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.95 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 52,482.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.95 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15,721.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डिविस लैब, कोल इंडिया, रिलायंस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, श्री सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण  
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और मेटल शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.52 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52762.18 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.90 अंकों (0.39 फीसदी) की बढ़त के साथ 15810.40 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 185.93 अंक (0.35 फीसदी) नीचे 52,549.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 66.25 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 15,748.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed