फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 26 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: आज फिर सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, 56 हजार के करीब सेंसेक्स

Thu, 26 Aug 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 26 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 4.89 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55,949.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.25 अंकों (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,636.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 26 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 4.89 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55,949.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.25 अंकों (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,636.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर, बीपीसीएल, एचडीएफसी लाइफ और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, मारुति, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 2.91 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55947.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 2.80 अंकों (0.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 16637.50 के स्तर पर खुला था।

बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 14.77 अंकों (0.03 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55,944.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.05 अंकों (0.06 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,634.65 के स्तर पर बंद हुआ था।


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,31,173.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed