फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 22 june 2021 closing Indian benchmark ended higher

Stock Market: मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15700 के पार

Tue, 22 Jun 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 22 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 22 june 2021 closing Indian benchmark ended higher
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

विस्तार

उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और यह मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। आज कारोबार के दौरान बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। सेंसेक्स ने 53000 के आंकड़े को पार किया और निफ्टी 15800 के ऊपर था। 

विज्ञापन


इस हफ्ते इन बातों पर निर्भर करेगा शेयर बाजार का रुख
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक संकेतकों, मानसून की प्रगति तथा टीकाकरण अभियान से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़े नहीं आने हैं, इसलिए निवेशकों की निगाह वैश्विक बाजारों पर रहेगी। मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कोविड-19 के मामलों में कमी के चलते बाजार लघु से मध्यम अवधि में अपनी जुझारू क्षमता को कायम रख सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, यूपीएल, मारुति, श्री सीमेंट और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल और मीडिया हरे निशान पर।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 235.07 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52809.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 76.00 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 15822.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 53000 के स्तर को छू लिया था।


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 230.01 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 52,574.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 15,746.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed